जौनपुर। केराकत थाना पुलिस ने मारपीट, जानलेवा हमला और आपराधिक धमकी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में थाना केराकत पुलिस ने यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृपाशंकर यादव उर्फ टूवर पुत्र भुल्लन यादव तथा अंगद यादव उर्फ गुड्डू पुत्र भुल्लन यादव, निवासी ग्राम दिल्ला का पुरा, थाना केराकत, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों के विरुद्ध थाना केराकत में दर्ज मु0अ0सं0 267/2026 में धारा 191(2), 191(3), 115(2), 351(3), 352, 109(1) एवं 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। इन धाराओं में दंगा/बलवा, मारपीट, स्वेच्छा से चोट पहुंचाना, आपराधिक धमकी, हमला तथा साझा आपराधिक मंशा से अपराध करना जैसे आरोप शामिल हैं।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।















