Home उत्तर प्रदेश जौनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, नेवढ़िया पुलिस...

जौनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, नेवढ़िया पुलिस की कार्रवाई

0
🔊 खबर सुनें

जौनपुर। नेवढ़िया थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पड़राव नहर पुलिया के पास से दबोचा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष निखिलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिलाजीत बिन्द उर्फ जीतलाल पुत्र स्व. सदावृक्ष बिन्द, निवासी ग्राम अहिरौली, थाना नेवढ़िया, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना नेवढ़िया में मु0अ0सं0 179/2026 के तहत धारा 65(1), 331(2), 351(3) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। इन धाराओं में नाबालिग से दुष्कर्म, आपराधिक धमकी तथा यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के गंभीर आरोप शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर में ‘मिशन सेफ फ्यूचर’: बिना फिटनेस और परमिट दौड़ने वाले स्कूल वाहनों की अब खैर नहीं! 🚨
Next articleजौनपुर: हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, लाइनबाजार पुलिस की कार्रवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here