Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर न्यूज़:डीएम ने की अभियोजन कार्यों की समीक्षा, गंभीर मामलों में प्रभावी...

जौनपुर न्यूज़:डीएम ने की अभियोजन कार्यों की समीक्षा, गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी के दिए निर्देश

0
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़

जौनपुर।जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के लंबित एवं महत्वपूर्ण अभियोजन प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने पॉक्सो अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, गोवध निवारण अधिनियम तथा भू-माफियाओं के विरुद्ध चल रही कार्रवाई सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि गंभीर प्रकृति के मामलों में शासन की मंशा के अनुरूप सशक्त एवं प्रभावी पैरवी की जाए, ताकि दोषियों को अधिकतम सजा दिलाई जा सके। उन्होंने शासकीय अधिवक्ताओं को प्रत्येक मुकदमे में पूरी तैयारी, ठोस साक्ष्यों और तथ्यों के साथ न्यायालय में पक्ष रखने तथा अभियोजन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
डीएम ने पुलिस और अभियोजन विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पैरवी सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हो सके और कानून-व्यवस्था एवं न्याय व्यवस्था और अधिक मजबूत हो।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी एवं शासकीय अधिवक्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर: पथरगड्डी उखाड़ने व धमकी देने के आरोप में दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Next articleनिफा के नेशनल सोशल इंपैक्ट अवार्ड से सम्मानित हुए रक्तवीर, जौनपुर की डॉ. अंजु सिंह सहित 10 लोगों को मिला सम्मान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here