Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर:महज छह हजार रुपये के बकाये पर यूनियन बैंक की बिजली कटी,...

जौनपुर:महज छह हजार रुपये के बकाये पर यूनियन बैंक की बिजली कटी, घंटों प्रभावित रहा कामकाज

0
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़
जौनपुर। बिजली विभाग ने बकाया बिल वसूली अभियान के तहत मंगलवार को यूनियन बैंक की शिवापार शाखा का बिजली कनेक्शन काट दिया। बताया गया कि बैंक पर करीब छह हजार रुपये का बिजली बिल बकाया था। बिजली आपूर्ति बंद होते ही शाखा में बैंकिंग कार्य प्रभावित हो गया और ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक नियमित रूप से समय पर बिजली बिल का भुगतान करता रहा है। इस बार वह लगभग 10 दिनों के अवकाश पर थे, जिसके कारण निर्धारित समय पर बिल जमा नहीं हो सका। इसी बीच बिजली विभाग की टीम ने बकाया राशि को देखते हुए कनेक्शन विच्छेद की कार्रवाई कर दी।
बैंक प्रबंधन का कहना है कि जैसे ही उन्हें जानकारी मिली, बकाया भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। वहीं स्थानीय लोगों में चर्चा रही कि महज छह हजार रुपये के बकाये पर राष्ट्रीयकृत बैंक का बिजली कनेक्शन काटे जाने से विभाग की सख्ती साफ नजर आई।
उधर, बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बकाया वसूली अभियान के तहत सभी उपभोक्ताओं पर समान रूप से कार्रवाई की जा रही है। सरकारी, निजी संस्थानों या आम उपभोक्ताओं के बीच किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। निर्धारित समय पर बिल जमा न होने पर नियमानुसार कनेक्शन विच्छेद की कार्रवाई की जाती है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous article“मंदिर चलाना हमारा काम नहीं”: चंपत राय मामले से VHP ने हाथ खींचे
Next articleतमिलनाडु में अब सिर्फ AC बसें खरीदेगी सरकार, CM विजय का बड़ा फैसला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here