Home आवाज़ न्यूज़ “मंदिर चलाना हमारा काम नहीं”: चंपत राय मामले से VHP ने हाथ...

“मंदिर चलाना हमारा काम नहीं”: चंपत राय मामले से VHP ने हाथ खींचे

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी के मामले में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने खुद को अलग कर लिया है। VHP के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के फैसलों की जिम्मेदारी VHP की नहीं है।

आलोक कुमार ने कहा, “हमारा काम पूरा हो चुका है। VHP का कहीं भी मंदिर बनाने या चलाने का काम नहीं है। ट्रस्ट खुद मंदिर चलाएगा और उसकी जिम्मेदारी भी ट्रस्ट की होगी।”

यह भी पढ़ें: चंपत राय के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव का पद कौन संभालेगा? दौड़ में ये हैं शीर्ष नाम

उन्होंने स्पष्ट किया कि चंपत राय के ट्रस्ट के महासचिव के रूप में किए गए कार्यों से VHP का कोई लेना-देना नहीं है। VHP का राम जन्मभूमि आंदोलन में योगदान मंदिर निर्माण तक सीमित था।

चंपत राय का इस्तीफा
दान गबन के आरोपों के बाद चंपत राय ने नैतिक आधार पर इस्तीफा दे दिया था। ट्रस्ट के दूसरे सदस्य अनिल मिश्रा ने भी इस्तीफा दिया है।

VHP ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

The post “मंदिर चलाना हमारा काम नहीं”: चंपत राय मामले से VHP ने हाथ खींचे appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर: एसओ बक्सा पर रिश्वत मांगने का आरोप, कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, एसपी कार्यालय के सामने धरना
Next articleजौनपुर:महज छह हजार रुपये के बकाये पर यूनियन बैंक की बिजली कटी, घंटों प्रभावित रहा कामकाज
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।