Home आवाज़ न्यूज़ तमिलनाडु में अब सिर्फ AC बसें खरीदेगी सरकार, CM विजय का बड़ा...

तमिलनाडु में अब सिर्फ AC बसें खरीदेगी सरकार, CM विजय का बड़ा फैसला

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

तमिलनाडु के परिवहन मंत्री विजय तमिलन पार्थिबन ने घोषणा की है कि अब राज्य सरकार केवल एयर-कंडीशंड (AC) बसें ही खरीदेगी।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विजय चाहते हैं कि लोग ज्यादा से ज्यादा आरामदायक तरीके से यात्रा करें। उन्होंने सलेम में एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। CM विजय का कहना है कि राज्य के हर दूरदराज के इलाके को बस नेटवर्क से जोड़ा जाए और हर बस में सुविधाएं हों, ताकि कोई भी व्यक्ति आराम से यात्रा कर सके।

यह भी पढ़ें: विधायकों के लिए नई कारें, 1 लाख रुपये का भत्ता : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय का बड़ा पैकेज

पिछले हफ्ते 300 नई बसें फ्लैग ऑफ
सीएम विजय ने हाल ही में 127.21 करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गई 300 नई बसों को हरी झंडी दिखाई थी। इनमें 164 डीजल और 136 CNG बसें शामिल हैं।

यह कदम TVK सरकार के सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने और राज्यभर में बेहतर कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में उठाया गया है।

The post तमिलनाडु में अब सिर्फ AC बसें खरीदेगी सरकार, CM विजय का बड़ा फैसला appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर:महज छह हजार रुपये के बकाये पर यूनियन बैंक की बिजली कटी, घंटों प्रभावित रहा कामकाज
Next articleजौनपुर: एसपी कार्यालय पर वकीलों का भारी हंगामा, मुख्य गेट बंद कर दिया धरना! ⚖️
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।