पूजा यादव आवाज न्यूज़
……….………………….
ढखेरवा -लखीमपुर। हिंदू वर्ष के जेठ मास में हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है इस उपलक्ष में जेठ मास के शुरुआती मंगलवार एवं शनिवार से लेकर मास के अंत तक मंगलवार एवं शनिवार को हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना एवं भंडारे का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में शहर से लेकर देहात तक के कस्बों एवं बाजारों में जगह-जगह हनुमान जी का पूजा अर्चना एवं भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है आज जेष्ठ मास के अंतिम शनिवार को लखीमपुर के ढकेरवा कस्बे में बड़ी धूमधाम के साथ हनुमान जी का पूजा पाठ एवं भव्य भंडारा का आयोजन किया गया इसमें श्रद्धालुओं
ने बूंदी और चावल छोले का प्रसाद ग्रहण किया एवं बजरंगबली के चरणों में माथा टेका और बजरंगबली का आशीर्वाद लिया।
ज्येष्ठ मास के अंतिम शनिवार को लखीमपुर में जगह-जगह आयोजित हुआ हनुमान जी का पूजा पाठ एवं भंडारा
🔊 खबर सुनें








