पूजा यादव आवाज न्यूज़
**************
लखीमपुर खीरी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार लखीमपुर खीरी देश का दूसरा सबसे गर्म स्थान बना हुआ है इस भीषण तपिश भरी गर्मी में खीरी का तापमान 43. 02 डिग्री सेल्सियस है जो की सामान्य से लगभग 8 डिग्री अधिक है बच्चों के स्कूल की टाइमिंग सुबह 8:00 बजे से दोपहर बाद 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है जो कि इस समय की गर्मी को देखते हैं हुए हैं पूरी तरह से अव्यवहारिक है इस प्रचंड गर्मी में दोपहर 2:00 बजे स्कूल से छूटने के बाद बच्चे अपने घर को पैदल जाते हैं और रास्ते में उन्हें प्रचंड गर्मी की वजह से भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है जिससे बच्चों को कालरा डायरिया चर्म रोग तेज बुखार एवं अन्य संक्रामक बीमारियों का भय बना हुआ है। खीरी जनपद के पड़ोसी जिला जैसे सीतापुर बहराइच आदि जिलों में विद्यालय का समय सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक कर दिया गया है किंतु खीरी का जिला प्रशासन मूक दर्शक बनकर स्कूली बच्चों के सेहत के साथ अन्याय कर रहा है। जिला प्रशासन को छात्रहित देखते हुए स्कूलो का समय परिवर्तन करना चाहिए।
देश में दूसरा सबसे गर्म स्थान होने के बावजूद भी लखीमपुर खीरी में नहीं बदल रहा स्कूलों का टाइमिंग
🔊 खबर सुनें









