Home आवाज़ न्यूज़ उत्तराखंड के श्रीनगर में पर्यटकों से झड़प: ओवरटेकिंग को लेकर विवाद बढ़ा,...

उत्तराखंड के श्रीनगर में पर्यटकों से झड़प: ओवरटेकिंग को लेकर विवाद बढ़ा, 3 स्थानीय युवक घायल

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीनगर के पौड़ी चुंगी इलाके में शुक्रवार रात एक छोटे से विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। राजस्थान से आए पर्यटकों के साथ ओवरटेकिंग को लेकर हुई बहस झड़प में बदल गई, जिसमें 3 स्थानीय युवक घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरू में मामूली रोड रेज का मामला था, लेकिन दोनों पक्षों में गर्मागर्मी बढ़ने के बाद लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला हो गया। पर्यटकों ने मदद मांगने के बाद स्थिति बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें: बॉम्बे हाई कोर्ट ने दीया मिर्जा वीडियो विवाद को लेकर भाजपा नेताओं को फटकार लगाई

पुलिस ने बताया कि एक घायल स्थानीय युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। श्रीनगर पुलिस ने 10 पर्यटकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घायलों का मेडिकल जांच कराई जा रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया। इलाके में तनाव फैलने के बाद स्थानीय लोग जमा हुए थे, लेकिन पुलिस ने किसी बड़े उग्र रूप को रोक लिया।

The post उत्तराखंड के श्रीनगर में पर्यटकों से झड़प: ओवरटेकिंग को लेकर विवाद बढ़ा, 3 स्थानीय युवक घायल appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleज्येष्ठ मास के अंतिम शनिवार को लखीमपुर में जगह-जगह आयोजित हुआ हनुमान जी का पूजा पाठ एवं भंडारा
Next articleJaunpur News : गर्भवती की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, किरण अस्पताल सील
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।