Home जौनपुर Jaunpur News पत्रकार की हत्या के विरोध में दिया ज्ञापन।

Jaunpur News पत्रकार की हत्या के विरोध में दिया ज्ञापन।

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

बदलापुर। जनपद सीतापुर में हुई पत्रकार की निर्मम हत्या के विरोध में बदलापुर पत्रकार संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उन्हें मृत्युदंड दिलाए जाने और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए व्यापक कदम उठाने की मांग की गई। 

जनपद सीतापुर के तहसील महोली क्षेत्र में बीते शनिवार को पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की गोलियों से भूनकर दिन दहाड़े कर दी गई थी, जिससे देश व प्रदेश भर के पत्रकारों में रोष व्याप्त है। सोमवार को हत्याकांड को लेकर जौनपुर पत्रकार संघ की बदलापुर इकाई के अध्यक्ष अर्जुन शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार विजेंद्र सिंह को सौंपते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी कर फास्ट ट्रेक कोर्ट में मामले की सुनवाई कर हत्यारों को सजाए मौत दिलाई जाने की मांग की है। 

ज्ञापन में कहा कि पत्रकारों पर हो रहे हमले और उनकी हत्याओं जैसे जघन्य अपराधों पर अकुंश लगाया जाए और पत्रकारों को उनकी सुरक्षा के लिए आसान प्रणाली के तहत शस्त लाइसेंस दिलाए जाएं। इसके अलावा मृतक पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई के परिवार को उचित मुआवजा दिलाया जाए, साथ ही उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाई जाने की भी मांग की गई है। इस दौरान अर्जुन शर्मा,  ओंकार नाथ मिश्रा ,अभिनय सिंह , अखिलेश यादव, शशि कुमार, कुलदीप विश्वकर्मा, राजकमल मिश्र, ओमप्रकाश सेठ, अरविंद कुमार मिश्र ,सत्यम देवेश, भ्रमर यादव, सुधीर सिंह, डॉ. संजय यादव, अखंड सिंह,अंकज गुफ्ता रामनाथ,पंकज बिंद, प्रशांत तिवारी , राजकमल शर्मा, बी पुष्कर सहित भारी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर महोत्सव में केवटली महराजगंज विद्यालय के बच्चों ने लोक नृत्य से बटोरी वाहवाही
Next articleJaunpur News बदलापुर चेयरमैन सीमा सिंह के प्रयास से वार्ड 9 के लोगों को मिली राहत, इंटरलॉकिंग कार्य पूर्ण
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।