नागेंद्र माली (वशिष्ठ पत्रकार)आवाज न्यूज़
जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के उसरा बाजार फोरलेन पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़े एक क्षतिग्रस्त ट्रेलर के पिछले हिस्से से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई, जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में मिरशादपुर निवासी सूरज (20), ऋषिकेश (16) और प्रांजल (8) घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि गुरुवार रात इसी स्थान पर ट्रक, बोलेरो और ट्रेलर से जुड़े अलग-अलग हादसे हुए थे, जिसके कारण क्षतिग्रस्त वाहन सड़क किनारे खड़े थे। सूचना पर पहुंची बदलापुर पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है।
बदलापुर : उसरा बाजार फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक; तीन युवक गंभीर
🔊 खबर सुनें
⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।














