Home जौनपुर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व संध्या पर मैक्स वेलफेयर फाउंडेशन तिघरा ...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व संध्या पर मैक्स वेलफेयर फाउंडेशन तिघरा खुटहन जौनपुर द्वारा आयोजित किया गया योग दिवस कार्यक्रम

0
🔊 खबर सुनें

20 जून को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस की पूर्व संध्या पर मैग्ज वेलफेयर फाउंडेशन , तिघरा, खुटहन,जौनपुर द्वारा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर एस. एस. आर.एम. इंस्टीट्यूट परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें इंस्टीट्यूट के फैकल्टी मेंबर्स,स्टाफ व स्टूडेंट्स ने मिलकर योगा किया भी और इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को ये सूचना भी दिया गया कि योग हमारे जीवन में क्यों महत्वपूर्ण है।
फैकल्टी श्री रामनारायण पाल जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि आज के समय में योग उतना ही जरूरी है जितना कि भोजन और पानी।
फैकल्टी कुमारी दीपांजलि यादव ने बच्चों को योग करने का सही तरीका भी बताया और अपने प्रतिदिन की दिनचर्या में योग को शामिल करने की सलाह भी दी।
एकाउंटेंट कुमारी वंदना पाल ने सभी के साथ योग किया भी और उसके लाभ भी बताए।
सुपरवाइज श्री राजनाथ यादव जी ने भी योग क्रिया में सम्मिलित होकर सभी को योग का महत्व बताया ।
इस अवसर पर इस कार्यक्रम में सभी स्टूडेंट्स के साथ कुमारी मुस्कान सिंह भी शामिल रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से सभी दर्शकों को योग का महत्व समझाने का प्रयास किया गया है।
कार्यक्रम का संचालन ऑफिस इंचार्ज श्रीमती सुप्रिया सिंह ने किया।
सैयद मोहसिन रजा
(डायरेक्टर एवं ट्रस्टी)

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleयोग दिवस पर PM मोदी का संदेश: ‘योग को एक दिन तक सीमित न रखें, बनाएं जीवन का हिस्सा’
Next articleNEET री-एग्जाम आज: AI सर्विलांस, 13.8 लाख CCTV और जैमर्स से लैस, NTA ने नहीं छोड़ी कोई कसर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here