Home आवाज़ न्यूज़ कोडिन कफ सिरप तस्करी: ₹1 लाख इनामी शुभम जायसवाल समेत 3 आरोपी...

कोडिन कफ सिरप तस्करी: ₹1 लाख इनामी शुभम जायसवाल समेत 3 आरोपी भगोड़ा घोषित

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने कोडिन युक्त कफ सिरप की तस्करी के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल और उसके दो साथियों को भगोड़ा घोषित कर दिया है। एसटीएफ इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में इन तीनों के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज कराई है।

शुभम जायसवाल, वरुण सिंह और गौरव जायसवाल फिलहाल दुबई में छिपे हुए हैं। कोर्ट द्वारा गैर-जमानती वारंट और लुकआउट नोटिस जारी होने के बावजूद तीनों आरोपी भारत नहीं लौटे। अब इनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की जा रही है।

जांच में पता चला कि इन आरोपियों ने कई राज्यों में कोडिन सिरप की तस्करी का बड़ा नेटवर्क चलाया था। इस मामले में पहले ही शुभम के पिता भोला समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

The post कोडिन कफ सिरप तस्करी: ₹1 लाख इनामी शुभम जायसवाल समेत 3 आरोपी भगोड़ा घोषित appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबदलते संस्कार
Next articleJaunpur News गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।