Home जौनपुर स्कूटी – बाइक की टक्कर में पांच घायल, एक की हुई मौत

स्कूटी – बाइक की टक्कर में पांच घायल, एक की हुई मौत

0
🔊 खबर सुनें
क्षेत्राधिकारी ने ली घटना की जानकारी
जौनपुर।केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरौनी पश्चिम पट्टी निवासी अविनाश पुत्र मंजू, अमित पुत्र सुरेन्द्र, पंकज पुत्र जोखू, इशू कुमार पुत्र संजय कुमार स्कूटी पर सवार होकर घर से देवकली बाजार जा रहे थे जैसे ही चौकियां (नईबाजार) में स्थित काशी गोमती ग्रामीण बैंक के समीप पहुंचे तभी जौनपुर की तरफ से आ रही बाइक से आमने -सामने की भिड़ंत हो गई, भिड़ंत इतनी भयानक थी कि सवार सभी छ लोग बेसुध होकर सड़क के किनारे जा गिरे। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर बाकी 5 की स्थिति नाजुक देख बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रिफर कर दिया। वही घटना की जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने मय टीम के साथ मौके पर पहुंच जानकारी ली। 
मृतक की पहचान सुरज पुत्र गजराज निवासी चांदेपुर, थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई, मृतक अपने पिता गजराज पुत्र रामजियावन के साथ जौनपुर किसी काम के सिलसिले में गया हुआ था। काम खत्म होने के बाद जौनपुर से वापस अपने घर लौट रहा था कि सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। वही मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस द्वारा समय-समय पर सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाता है। बाबजूद इसके भी सड़कों पर फर्राटा भर रही दोपहिया वाहन यातायात नियमों की धज्जियां उठाते नजर आ ही जाते हैं तो कई बाइक सवार हेलमेट पहनने के बजाय वाहन पर हेलमेट लटकाना ज्यादा बेहतर समझते है, साथ ही एक बाइक पर एक नहीं बल्कि चार लोग बेखौफ होकर सड़कों पर फर्राटे भर हादसे का शिकार हो रहे है इसके बाबजूद भी लोग घटनाओं से सबक नहीं लेते है और बेखौफ होकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे। खास बात यह भी है कि जिम्मेदार ऐसे लोगों पर कार्यवाही करने के बजाय मुख दर्शक बनी रहती है और घटना होने के बाद जांच कर कार्रवाई करने की बात कह हर बार अपनी जिम्मेदारी से मुक्ति ले लेते है।

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

📅 15 Jul 2026 शेयर
14 July 2026

14 July 2026

📅 14 Jul 2026 शेयर
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

📅 14 Jul 2026 शेयर
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

📅 13 Jul 2026 शेयर
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

📅 28 Jun 2026 शेयर
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

📅 06 Jun 2026 शेयर
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

📅 05 Jun 2026 शेयर
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

📅 25 May 2026 शेयर
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस

jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस

📅 25 May 2026 शेयर
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

📅 25 May 2026 शेयर
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

📅 25 May 2026 शेयर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

📅 23 May 2026 शेयर
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

📅 22 May 2026 शेयर
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |

Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |

📅 22 May 2026 शेयर
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर  #akhileshyadav

अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav

📅 11 Feb 2026 शेयर
🔍 कोई वीडियो नहीं मिला।

Previous articleसड़क दुर्घटना में दो सरकारी चिकित्सक सहित तीन घायल
Next articleयुवक ने कपड़े के सहारे फांसी का फंदा लगाकर मौत को गले लगाया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here