कोटा: लोकसभा स्पीकर और कोटा सांसद ओम बिरला ने सोमवार को जिला परिषद सभागार में हुई समीक्षा बैठक में पेयजल परियोजनाओं पर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गर्मी में लोगों को बिना रुकावट पानी मिले और काम में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाए। बैठक में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी मौजूद थे।

बिरला ने कहा कि पानी की कमी वाले इलाकों में नए प्रस्ताव बनाएं और अधूरे काम, जैसे हैंडपंप, ट्यूबवेल, टंकी और पाइप लाइन, को जल्द पूरा करें। उन्होंने परियोजनाओं में देरी पर नाराजगी जताई और जलदाय मंत्री से कहा कि ठेकेदारों को चेतावनी दें, नहीं सुधरे तो उन्हें हमेशा के लिए ब्लैकलिस्ट करें।
बैठक में नवनेरा, परवन-अकावद, बोराबास-मंडाना और रामगंजमंडी जैसी पेयजल योजनाओं पर चर्चा हुई। जल जीवन मिशन, अमृत 2.0 और बजट में स्वीकृत कार्यों की प्रगति भी देखी गई। बिरला ने कहा कि नई योजनाएं बनाते समय अगले 50 साल की जरूरतों, पशुधन, खनन और उद्योगों की मांग को ध्यान में रखें। उन्होंने सड़कों की खुदाई के बाद समय पर मरम्मत और सड़क निर्माण से पहले भूमिगत कार्य पूरे करने के भी निर्देश दिए, ताकि लोगों को बार-बार परेशानी न हो।
जलदाय मंत्री चौधरी ने अवैध जल कनेक्शनों को रोकने और पुलिस की मदद से उन्हें हटाने का आदेश दिया। उन्होंने गरडदा परियोजना में पानी की उपलब्धता के हिसाब से कनेक्शन देने, पाइप लाइन बिछाने के बाद मलबा हटाने और परियोजनाओं की निगरानी के लिए क्षेत्र का दौरा करने के निर्देश दिए।
The post कोटा में पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा, बिरला ने दी ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया











