Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर: बंदीपुर गांव में 28 वर्षीय विवाहिता का शव बिजली के खंभे...

जौनपुर: बंदीपुर गांव में 28 वर्षीय विवाहिता का शव बिजली के खंभे से लटका मिला

0
1001683579
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के बंदीपुर गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 28 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बिजली के खंभे से लटका मिला। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही जलालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विवाहिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News खुटहन में मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Next articleशाहगंज तहसील में जिलाधिकारी ने सुनीं जनता की समस्याएं, 189 में से 15 मामलों का मौके पर निस्तारण!
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।