कोटा: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बारां जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता अजय सिंह को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह पूरी घटना सर्किट हाउस के कमरा नंबर 107 में सामने आई, जहां एसीबी ने मौके पर पहुंचकर इंजीनियर को दबोच लिया और रिश्वत की राशि जब्त कर ली।

कोटा एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे बारां में सड़क चौड़ीकरण और पुलिया निर्माण का करोड़ों का ठेका मिला था। इसके पेंडिंग बिलों को पास करने के लिए अधिशासी अभियंता अजय सिंह ने 20 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी इंजीनियर उत्तरप्रदेश का रहने वाला है और उसका कोटा में भी घर है। एसीबी ने उसके घर पर भी छापेमारी शुरू की, जो देर रात तक जारी रही। बारां जिले में रिश्वत की इतनी बड़ी मांग का यह पहला मामला है। इससे पहले, साल 2020 में तत्कालीन जिला कलेक्टर इंद्र सिंह राव को भी 1 लाख 40 हजार रुपए की रिश्वत के मामले में उनके पीए महावीर प्रसाद के जरिए ट्रैप किया गया था।
The post RAJASTHAN: इंजीनियर 5 लाख की रिश्वत लेते धराया! बिल पास करने की एवज में की थी मोटी डिमांड appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया










