Home आवाज़ न्यूज़ ‘मैं फंस गई हूं, बात नहीं कर सकती’: नोएडा की त्विषा का...

‘मैं फंस गई हूं, बात नहीं कर सकती’: नोएडा की त्विषा का आखिरी मैसेज, भोपाल में संदिग्ध मौत

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

नोएडा की 31 वर्षीय त्विषा शर्मा (Twisha Sharma) की भोपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला लगातार गरमा रहा है। मृत्यु से एक दिन पहले त्विषा ने अपनी दोस्त मिनाक्षी को इंस्टाग्राम पर आखिरी मैसेज लिखा था — “I am trapped, bro. बस तू मत फंसना। ज्यादा बात नहीं कर सकती, समय आने पर कॉल करूंगी।”

दो महीने की गर्भवती त्विषा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में फांसी पर लटकी मिली थीं।

यह भी पढ़ें: नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत: परिजनों का हत्या का आरोप, पुलिस जांच में सामने आया प्रेम-प्रसंग का एंगल

परिवार ने पति समर्थ सिंह और सास (रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह) पर लंबे समय से मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मामले में साजिश की आशंका जताई है। परिवार ने शव का AIIMS दिल्ली में दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने और सच्चाई सामने आने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है।

रविवार को परिवार मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहा था। त्विषा के पिता नवनीधि शर्मा ने कहा कि जांच में गंभीर लापरवाही हुई है, FIR दो दिन बाद दर्ज हुई और अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। परिवार ने मामले की सुप्रीम कोर्ट निगरानी वाली जांच की मांग की है।

The post ‘मैं फंस गई हूं, बात नहीं कर सकती’: नोएडा की त्विषा का आखिरी मैसेज, भोपाल में संदिग्ध मौत appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleभारत से रिश्ते गंगा जल बंटवारे पर निर्भर: बांग्लादेश में BNP का बड़ा बयान
Next articleकेरल में सत्ता बदलाव: कांग्रेस के वीडी सतीशन बने नए मुख्यमंत्री, UDF की 10 साल बाद वापसी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।