Aawaz news
संवाद सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के अपमान में 27जनवरी से 26फरवरी तक एक महीने चलाये जाने वाले समाजवादी पीडीए जन चर्चा कार्यक्रम की शुरुआत मल्हनी विधायक लकी यादव द्वारा बाबूपुर लखौवां में एक विशाल जनसभा के माध्यम से समाजवादी पीडीए जन चर्चा कार्यक्रम का शुरुआत किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद बाबू सिंह कुशवाहा रहे उन्होंने सभा को संम्बोधित हुए कहा है कि संविधान बचाने के लिए जो भी रास्ता अपनाना पड़ेगा समाजवादी पार्टी वह रास्ता अपनाएगी। समाजवादी पार्टी के लोग जनता के बीच जाकर और बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के अपमान के विरोध में समाजवादी के लोग मैदान में हम सभी को गांव गांव घर घर पहुचकर इस बात को बताना है कि बाबा साहब का अपमान हुआ है वह अपमान दलित पिछड़ी कमजोर वर्ग के लोगों का है इसलिए इस अपमान बदला तभी होगा जब भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देगे संविधान बचाने के लिए हम लोगों हर लडाई के लिए तैयार रहना है ।
कहा कि आज महंगाई से जनता परेशान है। मैंने चुनाव के समय कहा था कि चुनाव बाद भाजपा महंगाई बढ़ाएगी। आज हर चीज के दाम बढ़ गए हैं। खाने-पीने से लेकर घर बनाने तक सब महंगा हो गया हैं। भाजपा सरकार महंगाई से जनता को लूट रही है। भाजपा सरकार नौजवानों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ कर रही है। नौजवानों के लिए नौकरी रोजगार नहीं है।
विधायक लकी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नौकरी केवल विज्ञापन में है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहद खराब है। भाजपा सरकार बताए कि अर्थव्यवस्था कब सुधरेगी और लूट कब बंद होगी?
कहा कि आज हम लोग बाबा साहब को याद कर रहे हैं। हम सभी लोग संविधान बचाने के लिए आगे आएं। एक जाति दूसरी जाति का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि चुनाव में समाजवादी पार्टी को हर वर्ग का वोट मिला। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मजबूत हैं।
कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर हर स्तर पर मुकाबला और संघर्ष करेगी। वह जनहित के हर मुद्दे पर सरकार को घेरने का काम करेगी मुख्य रुप से पूर्व विधायक लल्लन प्रसाद यादव, लालबहादुर यादव, राज नारायण बिन्द,राकेश मौर्या,राजबहादुर यादव संगीता यादव, दीपचंद राम,समेत वरिष्ठ नेता सेक्टर प्रभारी बूथ प्रभारी मौजूद रहें
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav





