Home जौनपुर गर्मी से राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए लगाई गई सबील

गर्मी से राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए लगाई गई सबील

0
🔊 खबर सुनें
जौनपुर।खेतासराय नगर में बढ़ती गर्मी और तेज धूप को देखते हुए ‘गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन’ ने लोगों को राहत पहुंचाने के लिए विभिन्न स्थानों पर ठंडे और स्वच्छ पेयजल के सबील लगाए है । 
भीषण गर्मी और तपिश के बीच आमजन को राहत देने के उद्देश्य से ‘गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन’ की ओर से नगर पंचायत क्षेत्र में अज़ान शहीद, चौधरी मार्केट सहित कई स्थानों पर मुफ्त पानी के स्टॉल (सबील) स्थापित किए गए है। इन सबीलों के माध्यम से राहगीरों, मजदूरों और मुसाफिरों को ठंडा व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
संस्था के सेवादार लगातार व्यवस्था संभालते हुए यह सुनिश्चित कर रहे है कि पानी साफ और फिल्टर्ड हो, ताकि लोगों की सेहत पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। कड़ी धूप में यह पहल लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।
इस दौरान फहद अतारी, फ़राज़ अतारी, सद्दाम और शाह आलम समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleदुल्हा हत्याकांड: पुलिस कार्रवाई संरक्षण व वारदात में सहयोग करने वाले तक ही सिमटी
Next articleनाच रहे बारातियों का हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ विवाह
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।