जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गड़ियावा (रामनगर) गांव में प्रेम विवाह के मात्र 45 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति, सास और ननद समेत पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
पवांरा थाना क्षेत्र के कुड़ुरिया गांव निवासी राजीव पटेल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 20 वर्षीय बहन अन्तिमा पटेल ने बीते 16 मार्च 2026 को गड़ियवा निवासी विकास पटेल के साथ कोर्ट मैरिज की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति विकास, सास ऊषा देवी, ननद गायत्री, मौसा श्यामलाल और मौसी दहेज में 5 लाख रुपये नकद, मोटरसाइकिल और सोने के जेवरातों की मांग को लेकर अन्तिमा को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
आधी रात को मिली मौत की सूचना
भाई राजीव पटेल के अनुसार, रविवार (26 अप्रैल) की रात करीब 12 बजे उन्हें एक रिश्तेदार के जरिए बहन की मौत की खबर मिली। जब वे बदहवास हालत में बहन के ससुराल पहुंचे, तो वहां सन्नाटा पसरा था और घर की लाइटें बंद थीं। अनहोनी की आशंका पर तत्काल डायल 112 को सूचित किया गया।
पुलिस की कार्रवाई
थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर, अश्विनी कुमार दुबे ने बताया कि पीड़ित भाई की तहरीर के आधार पर सभी पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया













