आवाज़ न्यूज़
जौनपुर। गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा के पक्ष में जनसभा हुई। जिसमें सपा के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले ने कहां की देश में बढ़ती महंगाई से किसान युवा छात्र महिलाए व जनता परेशान है , बेरोजगारी,गरीबी बढी है । जबकि भाजपा विकास कार्यो की कोई बात नहीं करती।
जनसभा को संबोधित करते हुए सपा के नेता लालचंद यादव लाले ने कहा कि आज के दौर में जनता को स्वास्थ्य चिकित्सा बिजली पानी शिक्षा शौचालय आदि की मूलभूत जरूरत है, लेकिन विकास के मुद्दे पर भाजपा बात नहीं करती वह सिर्फ धर्म भेदभाव हिंदू मुस्लिम की बात करती है ,समाज को बांटने का बात करते हैं जो ही बेहद शर्मनाक है। कहा कि सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा जमीन से जुड़े नेता हैं । सदर लोकसभा के प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता का ख्याल नहीं रख रही है, वह सिर्फ अपने खजाने भरने के काम कर रहे हैं । परिवर्तन की जरूरत है और इस बार जनता परिवर्तन लाकर सरकार को सत्ता से बेदखल करने का काम करेगी। जनता की जो भी मूलभूत आवश्यकताएं होगी वह आने वाली इण्डिया गठबंधन की सरकार जनता तक पहुंचाएगी। कार्यक्रम का संचालन सदर विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अरशद खान,अमित यादव, रामसूरत मौर्या तेजू, धीरेंद्र कुमार यादव गुड्डू, बाकेलाल यादव राकेश कुमार, दारा सिंह चौहान,वीरेंद्र यादव नेवादा,अनिल सिंह, जितेंद्र यादव ,लोहिया के जिला अध्यक्ष आनंद गुप्ता, विनोद यादव,सुरेंद्र यादव, मौजूद रहे।

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav



