आवाज़ न्यूज़, जौनपुर | 02 मई 2026
उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पोर्ट्स कॉलेजों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। कक्षा 6, 9 और 11 में दाखिले के लिए इच्छुक छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह ने बताया कि लखनऊ, गोरखपुर, सैफई, फतेहपुर और सहारनपुर स्थित स्पोर्ट्स कॉलेजों में कुल 518 सीटों पर प्रवेश किया जाएगा।
आवेदन “खेल साथी पोर्टल” के माध्यम से ऑनलाइन होंगे। इसके लिए 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। आवेदन करते समय पेन नंबर (Permanent Education Number) देना अनिवार्य होगा।
आयु सीमा 1 अप्रैल 2026 के आधार पर तय की गई है। कक्षा 6 के लिए 9 से 12 वर्ष, कक्षा 9 के लिए 12 से 15 वर्ष और कक्षा 11 के लिए 15 से 17 वर्ष आयु निर्धारित की गई है।
वाराणसी मंडल के अभ्यर्थियों की प्रारंभिक चयन परीक्षा 21 और 22 मई 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल, लालपुर (वाराणसी) में आयोजित होगी। इसमें एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, हॉकी, जिम्नास्टिक, कुश्ती, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, जूडो, बॉक्सिंग, हैंडबॉल, भारोत्तोलन और तैराकी जैसे खेल शामिल हैं।
प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को 3 से 6 जून 2026 के बीच मुख्य चयन परीक्षा में शामिल होना होगा। इसके बाद जैविक आयु परीक्षण कराया जाएगा।
प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का उत्तर प्रदेश का निवासी होना जरूरी है और वह केवल अपने ही मंडल से आवेदन कर सकता है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया






