Home आवाज़ न्यूज़ जयपुर: पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने झुंझुनू कलेक्ट्रेट में बैठक लेकर जिले...

जयपुर: पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने झुंझुनू कलेक्ट्रेट में बैठक लेकर जिले की विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की..

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने झुंझुनू कलेक्ट्रेट में बैठक लेकर जिले की विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने झुंझुनू कलेक्ट्रेट में बैठक लेकर जिले की विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जल जीवन मिशन और अमृत-2 योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और विभागीय कार्यों में और अधिक प्रगति लाने के निर्देश दिए। श्री चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी 15 दिवस के भीतर बजट घोषणा के पेयजल से संबंधित सभी कार्य स्वीकृत करें/करवाएं। उन्होंने कहा कि जिले में पानी की कमी है परन्तु पिलानी, बुहाना, सुरजगढ़, उदयपुरवाटी में अधिक समस्या होने के कारण स्थाई कार्य योजना तैयार की जाएगी। भूजल अत्यधिक नीचे जाने से पेयजल संकट गहरा गया है, समाधान के लिए अन्य सोर्स डवलप करने की प्लानिंग की जाएगी। कुम्भाराम लिफ्ट परियोजना के तहत तीन जिलों के 1200 गांवों को जोडने का कार्य जल्द किया जायेगा, इसकी टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने वाली है।

यह भी पढ़ें: केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह यूजीसी के नियमों की समीक्षा करेगा और एक समिति गठित करेगा

जलदाय मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को जल जीवन मिशन और अमृत-2 योजना के तहत प्रभावी निगरानी करने और प्रत्येक घर तक जल पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठाने तथा विधानसभावार उन गांवों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए जहां अभी तक पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू जल जीवन मिशन का लक्ष्य अगले 30 वर्षों तक प्रत्येक घर में नल के माध्यम से स्वच्छ जल उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर ग्रीष्मकालीन आकस्मिक योजना के लिए जिलों की मांग के अनुसार पर्याप्त धनराशि आवंटित की गई है।

जलदाय मंत्री ने राज्य सरकार की बजट घोषणाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिले के जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों में जल से संबंधित समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। बैठक में जिला कलक्टर श्री रामावतार मीणा, झुंझुनू विधायक श्री राजेन्द्र भाम्बू, पिलानी विधायक श्री पितराम सिंह, उदयपुरवाटी विधायक श्री भगवानाराम सैनी, पूर्व सांसदगण श्रीमती संतोष अहलावत एवं श्री नरेन्द्र कुमार, पूर्व विधायक श्री शुभकरण चौधरी, श्री बनवारीलाल सैनी व पीएचईडी के अधिकारी उपस्थित रहे।

The post जयपुर: पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने झुंझुनू कलेक्ट्रेट में बैठक लेकर जिले की विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleराजस्थान : आठ जिलों में लगेंगे 125 पशु चिकित्सा अधिकारी 500 पशुधन निरीक्षकों की भी होगी नियुक्ति..
Next articleझांसी में पति को प्रेमिका के साथ देख भड़की पत्नी, सड़क पर की पिटाई; वीडियो वायरल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।