पूजा यादव संवाददाता आवाज न्यूज़
……………………………………….
जंगीपुर कला जौनपुर। भारतीय बुजुर्गों को आज भी ग्रामीण परिवेश में रहना सबसे अधिक पसंद है। ग्राम जंगीपुर कला निकट पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के बुजुर्ग श्री सरजू यादव जो एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी हैं ने यह बताया कि मुझे कभी भी शहरी जीवन पसंद नहीं आया सन 1972 में जब रेलवे सेवा में नियुक्त हुआ तब से मुझे रेलवे विभाग से जौनपुर जंक्शन के पास सरकारी क्वार्टर मिला हुआ था फिर भी मैं जौनपुर जंक्शन से दूर 12 किलोमीटर पर अपने गांव जंगीपुर कला से प्रतिदिन ड्यूटी के लिए जाया करता था सुबह 4:00 बजे भोर में उठाना मेरी दिनचर्या का हिस्सा था और उसके पश्चात नहा धोकर नाश्ता करके सुबह-सुबह ड्यूटी के लिए निकल जाया करता था। आज शहरों में तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं फिर भी भारतीय बुजुर्ग गांव में ही रहना पसंद करते हैं क्योंकि वहां उनको उनके समकालीन बुजुर्ग बातचीत करने के लिए गांव में उपलब्ध रहते हैं और वह एक दूसरे के घर जाकर एक दूसरे का हाल-चाल भी लेते रहते हैं जिससे यह भारतीय बुजुर्ग मनोविकृति से ग्रसित नहीं होते हैं और उनका मानसिक स्वास्थ्य सही बना रहता है और उनका मन सदैव प्रसन्नचित रहता है ।
भारतीय बुजुर्गों को आज भी सबसे अधिक पसंद है ग्रामीण परिवेश
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ



















