पशुपालन विभाग जल्द ही प्रदेश के आठ जिलों में अस्थाई आधार पर 125 पशु चिकित्सा अधिकारी तथा 500 पशुधन निरीक्षकों की भर्ती करेगा।

पशुपालन विभाग जल्द ही प्रदेश के आठ जिलों में अस्थाई आधार पर 125 पशु चिकित्सा अधिकारी तथा 500 पशुधन निरीक्षकों की भर्ती करेगा। पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने बताया कि इन पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं पशुधन निरीक्षकों की भर्ती आवश्यक अस्थाई आधार पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि जोधपुर, फलौदी, बाड़मेर, बालोतरा, जैसलमेर, पाली, सिरोही एवं जालौर जिले में इन पशु चिकित्सा अधिकारी व पशुधन निरीक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। यह नियुक्ति तीन माह अथवा राजस्थान लोक सेवा आयोग से चयनित अभ्यर्थी के उपलब्ध होने तक, जो भी पहले हो, के लिए की जाएगी। पशु चिकित्सा अधिकारी को 56100 रुपए व पशुधन निरीक्षक को 26300 रुपए प्रतिमाह फिक्स वेतन दिया जाएगा।
पशु चिकित्सा अधिकारी के पद के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को 31 मई, 2025 को टोंक रोड, जयपुर स्थित पशुधन परिसर में प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक आवेदन पत्र तथा अपने मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। जबकि पशुधन निरीक्षक के पद के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को संबंधित जिले के पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेषक कार्यालय में 31 मई 2025 को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक आवेदन पत्र और अपने मूल दस्तावेज के साथ उपस्थित होना होगा। बालोतरा और फलौदी जिले के लिए आवेदन क्रमशः जिला संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग, बाड़मेर एवं जोधपुर कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा।
The post राजस्थान : आठ जिलों में लगेंगे 125 पशु चिकित्सा अधिकारी 500 पशुधन निरीक्षकों की भी होगी नियुक्ति.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया










