टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अगले दिन, मंगलवार सुबह विराट कोहली अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीराधे हित केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की, उनका आशीर्वाद लिया और आध्यात्मिक चर्चा में हिस्सा लिया। यह संन्यास के बाद उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी।

संत प्रेमानंद की शिक्षाएं
संत प्रेमानंद महाराज ने कहा, “हम प्रभु के विधान को समझाते हैं। वैभव, यश या कीर्ति प्राप्त करना भगवान की कृपा नहीं, बल्कि पुण्य का फल है। असली कृपा है अंतर्मन का चिंतन बदलना, जिससे अनंत जन्मों के संस्कार नष्ट हो जाएं और भविष्य उत्तम बने।” उन्होंने बताया कि जब चिंतन बाह्य सुखों—यश, लाभ, विजय—की ओर जाता है, तो वह सांसारिक होता है। लेकिन भगवान की कृपा तब होती है, जब वे संतों का साथ, विपरीत परिस्थितियां और परम शांति का मार्ग दिखाते हैं।
संत ने आगे कहा, “प्रतिकूल परिस्थितियों के बिना संसार का मोह नहीं टूटता। वैराग्य तब जागता है, जब हम संसार की असलियत देखते हैं। जब सब कुछ अनुकूल हो, तो हम सांसारिक सुखों में डूब जाते हैं। लेकिन जब विपरीत परिस्थितियां आती हैं, तब समझ आता है कि यह संसार क्षणभंगुर है। भगवान ऐसी परिस्थितियों के जरिए जीव को सही मार्ग दिखाते हैं। इतिहास के सभी महान संतों का जीवन प्रतिकूलताओं से गुजरकर ही बदला।”
विराट का संन्यास और वृंदावन दौरा
विराट कोहली ने 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। इसके ठीक बाद वह आध्यात्मिक शांति की तलाश में वृंदावन पहुंचे। यह दौड़ा उनके जीवन के नए अध्याय की शुरुआत का संकेत माना जा रहा है।
The post टेस्ट संन्यास के बाद वृंदावन में विराट-अनुष्का: संत प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद, आध्यात्मिक चर्चा में हुई गहरी बात appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया










