Home आवाज़ न्यूज़ उत्तराखंड दौरे पर राहुल गांधी, सीएम पुष्कर धामी ने कसा तंज

उत्तराखंड दौरे पर राहुल गांधी, सीएम पुष्कर धामी ने कसा तंज

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

राहुल गांधी गुरुवार से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर है , जिसको लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गाँधी पर तीखा प्रहार किया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राहुल गांधी सेना और सैनिकों के केवल जख्म कुरेदने आ रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि उत्तराखंड के महान वीर सपूत सीडीएस जनरल बिपिन रावत को अभद्र शब्दों से संबोधित करने वाली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पौड़ी में पूर्व सैनिकों के साथ इस तरह की बयानबाज़ी के बाद किस मुंह से संवाद कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी स्वयं सैनिकों का कई बार अपमान कर चुके हैं। सर्जिकल स्ट्राइक के सुबूत मांगने, सीडीएस जनरल बिपिन रावत को गुंडा कहने अथवा कई अवसरों पर उनकी वीरता और निष्ठा को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया गया, जो अक्षम्य है। सीएम धामी ने आरोप लगाया कि जो नेता लगातार सेना का अपमान करते हैं और सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं, वे देवभूमि के पूर्व सैनिकों से किस मुंह से संवाद करेंगे सीएम धामी ने कहा कि राहुल गांधी अक्सर विदेशों में जाकर और देश के भीतर भी भारतीय सेना का उपहास करते हैं।

यह भी पढ़ें: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तराखंड प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन, मीडिया को बताया लोकतंत्र का अहम स्तंभ

The post उत्तराखंड दौरे पर राहुल गांधी, सीएम पुष्कर धामी ने कसा तंज appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleमुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में आग का कहर: ICU में 7 की मौत, प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप
Next articleदिल्ली में लगी आग को लेकर पुलिस, नगर निगम और सरकारी विभागों के बीच आरोप-प्रत्यारोप
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।