जौनपुर, करंजाकला:
विकासखंड करंजाकला के प्राथमिक विद्यालय मंगदपुर में शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानाध्यापक शिव शंकर गुप्ता से पिछले एक साल का मध्याह्न भोजन (MDM) बजट और खर्च का विवरण मांगा, लेकिन प्रधानाध्यापक कोई रिकॉर्ड नहीं दिखा पाए।
ज्ञात हो कि एक सप्ताह पूर्व विद्यालय के ग्राम प्रधान ने मीडिया के माध्यम से आरोप लगाया था कि बच्चों को समय पर और गुणवत्ता युक्त भोजन नहीं मिल रहा है। इसी शिकायत को संज्ञान में लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच की।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में गैस सिलेंडर की अनुपस्थिति भी सामने आई, जिस पर प्रधानाध्यापक ने सफाई दी कि भोजन लकड़ी पर पकाया जाता है। इस दौरान ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि पिछले एक साल में MDM के नाम पर कोई बजट खर्च नहीं हुआ, न ही कोई बिल प्रस्तुत किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की एक शिक्षिका पर भी आरोप लगाया कि वह सिर्फ मोबाइल चलाती हैं और बच्चों को पढ़ाती नहीं हैं।
इस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए चेतावनी दी कि यदि भविष्य में कोई शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रधानाध्यापक शिव शंकर गुप्ता ने सफाई देते हुए कहा कि बच्चों की जरूरत के अनुसार हर दिन राशन उनके खुद के दुकान से आता है और महीने में एक बार बिल बनाया जाता है।
इस पूरे प्रकरण पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरख नाथ पटेल ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी ने ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक दोनों के खिलाफ रिपोर्ट भेजी है और मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया


















