Home आवाज़ न्यूज़ राजस्थान में गर्मी का कहर: पारा 46 डिग्री पार, हीट वेव्स से...

राजस्थान में गर्मी का कहर: पारा 46 डिग्री पार, हीट वेव्स से हाल बेहाल

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

राजस्थान इन दिनों तपती भट्टी बन गया है। रविवार को प्रदेश में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। जोधपुर संभाग में भीषण हीट वेव्स का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले दो दिनों में तापमान में 3 डिग्री तक की और वृद्धि हो सकती है।

रेगिस्तानी धरती आग उगल रही है, जिससे पश्चिमी राजस्थान की स्थिति बदतर हो गई है। बीते 24 घंटों में बाड़मेर देश का सबसे गर्म क्षेत्र रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों में यहां पारा 47 डिग्री या उससे अधिक हो सकता है। भीषण गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है, और अस्पतालों में हीट वेव्स से प्रभावित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में आज बारिश, धूल भरी आंधी की संभावना; राजस्थान में भीषण गर्मी, तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार..

पिछले 24 घंटों में जोधपुर संभाग में तीव्र हीट वेव्स का प्रभाव रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले कुछ दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री और बढ़ सकता है। इस दौरान दिन के साथ-साथ रात में भी हीट वेव्स का असर रहेगा। पूर्वी राजस्थान में भी 29 अप्रैल से हीट वेव्स का अलर्ट जारी है। प्रदेश के 27 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि, मई के पहले सप्ताह में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना है, जिसके चलते आंधी और बारिश हो सकती है।

तापमान की स्थिति: बाड़मेर में 46.1 डिग्री, जैसलमेर में 45.5 डिग्री, बीकानेर में 42.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 43.4 डिग्री, पिलानी में 42.8 डिग्री, जयपुर में 40.4 डिग्री, चूरू में 42.6 डिग्री, गंगानगर में 43.2 डिग्री, करौली में 40.2 डिग्री, नागौर में 40.7 डिग्री, जालौर में 42.2 डिग्री और धौलपुर में 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

The post राजस्थान में गर्मी का कहर: पारा 46 डिग्री पार, हीट वेव्स से हाल बेहाल appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleपहलगाम आतंकी हमले पर असदुद्दीन ओवैसी ने पाक से कहा, आप ISIS के उत्तराधिकारी हैं
Next articleभारत ने ‘झूठे, भ्रामक’ बयानों के लिए 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।