Home जौनपुर Jaunpur News खुटहन ब्लॉक के विभिन्न गांवों में अंबेडकर जयंती पर हुआ...

Jaunpur News खुटहन ब्लॉक के विभिन्न गांवों में अंबेडकर जयंती पर हुआ भव्य आयोजन, बाबा साहब को किया गया नमन

0
🔊 खबर सुनें

 

खुटहन/जौनपुर। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर खुटहन विकासखंड के विभिन्न गांवों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर बाबा साहब को श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया।

ग्राम खुटहन, कैराडीह, दरना, काजी शाहपुर, इमामपुर, कबरूद्दीनपुर, मरहट सहित अन्य गांवों में ग्रामीणों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके विचारों को साझा करते हुए सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा के अधिकार पर चर्चा की।

कार्यक्रमों में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के संघर्षों और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे जीवन समाज के पिछड़े, शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। आज उनका दिखाया मार्ग समावेशी और न्यायपूर्ण समाज की दिशा में हमारा पथदर्शक है।

इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने अम्बेडकर जयंती पर रैली में भाग लेकर बाबा साहब को किया नमन
Next articleJaunpur News जौनपुर: मायके में फांसी लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या, मानसिक तनाव में थी महिला
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।