Aawaz News
बदलापुर/जौनपुर। संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने समर्थकों संग भव्य रैली में हिस्सा लिया और विभिन्न स्थानों पर बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
यह रैली बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के महराजगंज से बदलापुर तक आयोजित की गई थी, जिसमें भारी संख्या में युवा साथियों की उपस्थिति रही। रैली के दौरान विधायक मिश्रा ने ग्राम कवेली, बलुआ, कनकपुर, बदलापुर खुर्द, देवरामपुर, दुगौली कला व सोनवर में बाबा साहब की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर आयोजित जनसभा में विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने बाबा साहब के जीवन और उनके द्वारा समाज को दिए गए योगदान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहब के सपनों के भारत को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है और दलित, पिछड़े व वंचित समाज के उत्थान हेतु लगातार कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष शनि शुक्ल, सिद्धार्थ सिंह, लवकुश सिंह, जवाहर लाल गौतम, शेर बहादुर गौतम, रत्नेश कुमार बौद्ध, बाबादीन निषाद, प्रवीन गौतम, रामकृपाल बिंद, राजेश पाठक व हरिशंकर गौतम, सुभाष यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया















