जौनपुर (जलालपुर): जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के रकेशवा तकिया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 35 वर्षीय विवाहित महिला ने रविवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान उमेश कुमार शर्मा की पुत्री विनिता उर्फ विटोला के रूप में हुई है।
सूत्रों के अनुसार, घटना रात लगभग 8 बजे की है जब विनिता ने घर के एक कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाई। कमरे की कड़ी में दुपट्टा बांधकर आत्महत्या करने की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
बताया जा रहा है कि विनिता की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व हुई थी और उसका एक 7 वर्षीय पुत्र भी है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से जूझ रही थी और उसका उपचार भी चल रहा था। घटना के समय उसके माता-पिता काम की तलाश में गुजरात में रह रहे थे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों की गहराई से पड़ताल की जा रही है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

















