जौनपुर, सरायख्वाजा:
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना (काजी बाजार) गांव में गुरुवार देर रात एक 30 वर्षीय युवक पंकज यादव ने घर की पहली मंजिल पर गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंकज यादव, पुत्र जगपति यादव, स्लाइडिंग का कार्य करते थे। गुरुवार को वह किसी वैवाहिक समारोह से लौटे थे और रात में अपने घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में ग्रिल से गमछा बांधकर फांसी लगा ली।
परिजनों को इस घटना की जानकारी तब हुई जब उनकी चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मृतक की पत्नी खुशबू यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। पंकज यादव अपने दो मासूम बच्चों—उत्कर्ष (6 वर्ष) और आयुष (4 वर्ष) के पालनहार थे। परिवार में वह दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे बड़े थे। उनकी असमय मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि अभी तक परिजन कोई स्पष्ट वजह नहीं बता पा रहे हैं। ऐसे में यह घटना फिलहाल रहस्यमय बनी हुई है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

















