Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर: डेढ़ करोड़ के घोटाले में BDO, ग्राम प्रधान समेत...

Jaunpur News जौनपुर: डेढ़ करोड़ के घोटाले में BDO, ग्राम प्रधान समेत 18 पर मुकदमा दर्ज करने का कोर्ट का आदेश

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

BDO और प्रधान ने मिलकर किया डेढ़ करोड़ का गबन

यह भी पढ़ें: Jaunpur News शाहगंज में दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

आवाज़ न्यूज़ | जौनपुर: जिले के महाराजगंज ब्लॉक में सरकारी योजनाओं में घोटाले का बड़ा मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान, उनके बेटे और तत्कालीन खंड विकास अधिकारी (BDO) समेत 18 लोगों पर एक करोड़ 58 लाख रुपये से ज्यादा की सरकारी धनराशि के गबन का आरोप है। CJM कोर्ट ने सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

क्या है मामला?

ग्राम सेनपुर कला (चारो) निवासी रामाशंकर यादव ने अधिवक्ता समर बहादुर यादव के माध्यम से कोर्ट में अर्जी दी थी कि ग्राम प्रधान शिवनाथ यादव ने अपने बेटे बृजेश यादव के साथ मिलकर पांच साल के कार्यकाल में फर्जी बिल बनवाकर विकास कार्यों का झूठा दिखावा कर पैसा निकाला।

  • सड़क, नाली, शौचालय जैसे कार्यों के नाम पर फर्जी भुगतान
  • पूर्व ग्राम प्रधान के काम को दोबारा दिखाकर पैसा निकाला
  • आवास योजना की राशि दूसरे गांव के व्यक्ति के खाते में भेजी गई
  • मनरेगा मजदूरी की राशि रिश्तेदारों के खाते में ट्रांसफर

DM और हाईकोर्ट के आदेश पर हुई जांच में खुलासा
36 बिंदुओं पर की गई जांच में गबन की पुष्टि हुई। जांच में पाया गया कि बिना काम कराए ही सरकारी फंड का भुगतान किया गया और अधिकारियों से मिलीभगत कर बड़ी रकम हड़पी गई।

आखिरकार कोर्ट ने गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष महाराजगंज को आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में हिंसक वक्फ विरोध प्रदर्शन के बीच शांति की अपील की..
Next articleवक्फ कानून लागू नहीं करेंगे, राजनीति के लिए दंगे न भड़काएं: ममता बनर्जी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।