कासगंज में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के मुख्य आरोपी को पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि योगेश उर्फ ब्लॉक प्रमुख नामक व्यक्ति ने शुक्रवार रात पुलिस दल पर कथित तौर पर गोलियां चलाईं, जिस पर पुलिस ने भी जवाबी गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी।
30 वर्षीय आरोपी उन 10 लोगों में शामिल है जो 10 अप्रैल को कासगंज में 16 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार में कथित रूप से शामिल थे। पुलिस के अनुसार, रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस ने तातारपुर रोड पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह पुलिस टीम पर गोलीबारी करते हुए भाग गया।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली योगेश के पैर में लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि यह मुठभेड़ कासगंज के कोतवाली थाना पुलिस, एसओजी और निगरानी टीम की संयुक्त टीम ने तातारपुर रोड पर चेकिंग के दौरान की।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, दो जिंदा व दो खाली कारतूस, बिना नंबर प्लेट की एक सफेद मोटरसाइकिल और पीड़िता से लूटी गई बालियां बरामद की हैं। 10 अप्रैल को 16 वर्षीय लड़की अपने 17 वर्षीय मंगेतर के साथ राशन कार्ड बनवाने गई थी।
जिला आपूर्ति अधिकारी (डीएसओ) के कार्यालय से लौटने के बाद वे एक नहर के पास बैठे थे, तभी करीब 10 लोग आए और कथित तौर पर उन्हें झाड़ियों के पीछे ले गए।
शिकायत के अनुसार, तीन लोगों ने कथित तौर पर लड़की के साथ बलात्कार किया, जबकि अन्य ने उसकी सोने की बालियां और 5,000 रुपये नकद छीन लिए। इसके अलावा, उन्होंने उसके मंगेतर के फोन से यूपीआई के माध्यम से जबरन 5,000 रुपये भी छीन लिए।
The post कासगंज गैंगरेप का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav

