Home जौनपुर Jaunpur News स्कूल चलो अभियान: नई किताबों से बच्चों के चेहरे खिले

Jaunpur News स्कूल चलो अभियान: नई किताबों से बच्चों के चेहरे खिले

0
🔊 खबर सुनें

 

स्कूल चलो अभियान: नई किताबों से बच्चों के चेहरे खिले

खुटहन। स्कूल चलो रैली के अंतर्गत सत्र 2025-26 में नए नामांकन को प्रोत्साहित करने के लिए प्राथमिक विद्यालय खुटहन प्रथम तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खुटहन की संयुक्त रैली निकाली गई। इस रैली को ब्लॉक प्रमुख खुटहन बृजेश यादव और खंड शिक्षा अधिकारी विपुल कुमार उपाध्याय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में सैकड़ों बालक-बालिकाओं के साथ अध्यापकों ने भाग लिया। यह रैली खुटहन बाजार से होकर बीआरसी पर समाप्त हुई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्री यादव ने प्राथमिक विद्यालय खुटहन प्रथम और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खुटहन के छात्र-छात्राओं को पुस्तकें प्रदान कीं। किताबें पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

रैली में शामिल गणमान्य व्यक्तियों में प्रधान अजीत कुमार यादव, वेंकटेश्वर विश्वकर्मा, प्रधानाध्यापक सुशील कुमार यादव, रामचंद्र यादव, आशीष कुमार यादव, श्यामलकांत यादव, रविंद्र यादव, सत्य प्रकाश यादव, रश्मि तिवारी, स्मृति यादव, आकांक्षा बरनवाल, जयंती देवी, गीता पाल, वार्डन अंजू खरवार, रुक्मणी यादव, सुशीला, नेहा यादव सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

प्राथमिक विद्यालय सधनपुर में भव्य स्वागत
प्राथमिक विद्यालय सधनपुर में भी नए सत्र का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। प्रधान शशि कला यादव और प्रधानाध्यापक राजकुमार यादव ने सभी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उन्हें पाठ्य पुस्तकें वितरित कीं। विद्यालय का माहौल किसी उत्सव की तरह उल्लासमय हो गया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और नए नामांकन को बढ़ावा देना था। शिक्षा विभाग के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleदिल्ली: झंडेवालान स्थित अनारकली बिल्डिंग में लगी आग…
Next articleJaunpur News नदीम जावेद के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, केक काटकर दी शुभकामनाएं
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।