Home जौनपुर Jaunpur News शराब के नशे में पुलिया से गिरकर युवक की मौत,...

Jaunpur News शराब के नशे में पुलिया से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

Jaunpur News शराब के नशे में पुलिया से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

यह भी पढ़ें: Jaunpur news मंदिर से टकराई अनियंत्रित बाइक, युवक की मौत; 15 वर्षीय किशोर घायल

जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार में रविवार दोपहर एक युवक की नहर में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हड़ही गांव निवासी हीरालाल बिंद (38 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

कैसे हुआ हादसा?

बताया जा रहा है कि हीरालाल बिंद शराब के नशे में इटौरी बाजार स्थित शारदा सहायक खंड-36 नहर की पुलिया पर बैठा था। इसी दौरान वह अचानक संतुलन खोकर नहर में गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज से पहले हुई मौत

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना परिवार को दी। मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बिना पुलिस सूचना के शव ले गए परिजन

मौत की खबर मिलते ही पत्नी शकुंतला देवी समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गमगीन माहौल में परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को घर ले गए।

शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे लोग

घटना की सूचना मिलते ही जगदीश बिंद समेत क्षेत्र के कई लोग मृतक के पैतृक आवास पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकुणाल कामरा ने कुछ भी गलत नहीं किया: उद्धव ठाकरे
Next articleJaunpur news जौनपुर: संदिग्ध हालात में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।