Home जौनपुर Jaunpur News पी.डी.ए. जन पंचायत एवं महिला सम्मेलन का आयोजन 16 मार्च...

Jaunpur News पी.डी.ए. जन पंचायत एवं महिला सम्मेलन का आयोजन 16 मार्च को

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर: समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में पी.डी.ए. जन पंचायत एवं महिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन 16 मार्च 2025, दिन रविवार को रामजानकी मंदिर, सरोखनपुर, बदलापुर, जौनपुर में सुबह 10 बजे से होगा।

इस विशेष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मा. श्याम लाल पाल होंगे। इस दौरान महिला उत्थान और सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की जाएगी।

सम्मेलन में विशिष्ट अतिथियों के रूप में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रमुख महिलाएं और नेता उपस्थित रहेंगे, जिनमें जूही सिंह, डॉ. रोली मिश्रा, डॉ. शोभा मिश्रा, काजल निषाद, डॉ. लक्ष्मण यादव शामिल हैं।

इस कार्यक्रम की आयोजक संगीता यादव, पूर्व राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, समाजवादी पार्टी, रहेंगी।

कार्यक्रम में समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने और महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

(रिपोर्ट: आवाज़ न्यूज़)

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसंभल होली: कड़ी पुलिस गश्त के बीच शहर में शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई होली
Next articleJaunpur News जौनपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त नौशाद को किया गिरफ्तार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।