जौनपुर: धर्मापुर ब्लाक प्रमुख विमलेश यादव के खिलाफ आज होने वाली अविश्वास प्रस्ताव की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। बैठक स्थगित करने के पीछे एसडीएम की तबीयत खराब होने और सभी सदस्यों को समय से नोटिस न मिलने का कारण बताया गया है। अब यह बैठक 9 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी।
बैठक स्थगित करने के पीछे राजनीतिक दबाव?
सूत्रों के अनुसार, बैठक टालने का असली कारण सत्ता पक्ष का दबाव हो सकता है। सत्ता पक्ष को झटका लग सकता था।
क्या है पूरा मामला?
वार्ड संख्या-37 की क्षेत्र पंचायत सदस्य नीलम पाल, पत्नी अजय प्रताप पाल, ने 20 फरवरी को धर्मापुर की ब्लाक प्रमुख विमलेश यादव, पत्नी ओम प्रकाश (मुन्ना), के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस जिला मजिस्ट्रेट को सौंपा था। इस नोटिस पर अधिकांश निर्वाचित सदस्यों के हस्ताक्षर और शपथ पत्र संलग्न थे।
19 मार्च को होनी थी बैठक
नियमानुसार, अविश्वास प्रस्ताव के लिए क्षेत्र पंचायत की बैठक 19 मार्च 2025 को धर्मापुर कार्यालय में प्रस्तावित की गई थी, जिसकी अध्यक्षता उप जिलाधिकारी (एसडीएम) को करनी थी।
बैठक टालने की आधिकारिक वजह
बैठक से ठीक पहले एसडीएम सदर ने रिपोर्ट दी कि उनकी तबीयत खराब है और कुछ क्षेत्र पंचायत सदस्यों को नोटिस समय से नहीं मिली है। ऐसे में प्रक्रियात्मक त्रुटि की संभावना के चलते, धारा-15 की उपधारा-4क व 4ख के तहत बैठक स्थगित कर दी गई। अब अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान 9 अप्रैल 2025 को सुबह 11:00 बजे धर्मापुर कार्यालय में होगा।
अब क्या होगा आगे?
अब सभी की नजरें 9 अप्रैल की बैठक पर टिकी हैं। यदि अविश्वास प्रस्ताव पास होता है, तो धर्मापुर ब्लाक प्रमुख को पद छोड़ना होगा। वहीं, सत्ता पक्ष इसे रोकने के लिए पूरी कोशिश कर सकता है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया


















