Home जौनपुर Jaunpur News सीतापुर में पत्रकार की हत्या पर जौनपुर प्रेस क्लब...

Jaunpur News सीतापुर में पत्रकार की हत्या पर जौनपुर प्रेस क्लब इकाई शाहगंज में आक्रोश, राज्यपाल, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

यह भी पढ़ें: Jaunpur news शाहगंज-बदलापुर मार्ग पर तीन अज्ञात लोगों ने किया हमला, घायल व्यक्ति की मौत

जौनपुर, 13 मार्च 2025: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हत्या किए जाने के बाद प्रदेशभर के पत्रकारों में आक्रोश है। इसी क्रम में जौनपुर प्रेस क्लब इकाई शाहगंज के सदस्यों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए उप जिला अधिकारी शाहगंज राजेश कुमार चौरसिया व क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा और पत्रकार सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

यह ज्ञापन जिला महामंत्री आशीष पांडेय के नेतृत्व में दिया गया, जिसमें पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

पत्रकारों ने कहा कि यदि सरकार पत्रकारों की सुरक्षा के लिए उचित कदम नहीं उठाती है, तो जल्द ही प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

प्रेस क्लब की मुख्य मांगें:

1. अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी: पत्रकार राकेश बाजपेयी की हत्या में शामिल सभी अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

2. परिवार को सरकारी सहायता: मृतक पत्रकार के परिवार को सुरक्षा, सरकारी नौकरी और आर्थिक मुआवजा दिया जाए।

3. पत्रकार सुरक्षा कानून: प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष कानून बनाया जाए।

4. हत्या की निष्पक्ष जांच: पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को कठोर दंड दिया जाए।

5. पत्रकारों पर हमले रोके जाएं: प्रदेश में पत्रकारों के खिलाफ बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाए।

6. दिनांक 18 2 2025 को पत्रकार सुजीत वर्मा एडवोकेट के ऊपर फर्जी मुकदमा के प्रथम सूचना तथ्य में कोतवाली शाहगंज जिला जौनपुर द्वारा लिखा गया है जो की पूरी तरह गलत है और फर्जी है ईर्ष्या के कारण प्रथम सूचना तत्व में शामिल किया गया है जो गलत है यह निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता के लिए बड़ी चुनौती है ।

ज्ञापन सौंपने में ये पत्रकार रहे शामिल

इस दौरान बदलापुर तहसील अध्यक्ष हुब लाल यादव, शाहगंज तहसील अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल, महामंत्री दीपक सिंह, पत्रकार पंकज जयसवाल, शशांक शेखर सिन्हा, सुजीत वर्मा, राजकुमार अस्क, राजीव श्रीवास्तव, डॉक्टर सरफुद्दीन आजमी, धनपाल जायसवाल, विजय उपाध्याय, नीरज यादव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleइसरो ने स्पैडेक्स उपग्रहों की सफलतापूर्वक डी-डॉकिंग की..
Next articleयूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2025 घोषित – रोल नंबर के अनुसार मेरिट लिस्ट, कट ऑफ मार्क्स देखें..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।