मछलीशहर (जौनपुर)। जिले के एक सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर आठवीं कक्षा की छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगा है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने स्कूल परिसर में आरोपी की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रधानाध्यापक को हिरासत में लेकर छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, बीएसए ने आरोपी को निलंबित कर दिया है।
ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दौरान हुई घटना
परिजनों के अनुसार, प्रधानाध्यापक रमाकांत यादव शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल कराने के बहाने छात्रा को अपनी बाइक से लेकर गया। रास्ते में उसने अश्लील हरकतें कीं और आपत्तिजनक बातें कहीं। प्रतियोगिता में छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, लेकिन घर लौटने के बाद से गुमसुम रहने लगी।
शनिवार को भी छात्रा डरी-सहमी थी, जिसके बाद परिजनों ने उससे पूछताछ की, तो पूरा मामला सामने आया।
स्कूल में प्रधानाध्यापक की पिटाई, पुलिस ने हिरासत में लिया
सोमवार को गुस्साए परिजन स्कूल पहुंचे और आरोपी प्रधानाध्यापक की पिटाई कर दी। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह प्रधानाध्यापक को बचाया और उसे कोतवाली ले गई।
दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज, प्रधानाध्यापक निलंबित
थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, प्रधानाध्यापक की तहरीर पर मारपीट करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
बीएसए ने किया निलंबित
घटना की सूचना मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) गोरखनाथ पटेल को रिपोर्ट सौंपी। इसके आधार पर प्रधानाध्यापक रमाकांत यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

















