Home जौनपुर Jaunpur News अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार और विरोध प्रदर्शन, बलिया महापंचायत का...

Jaunpur News अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार और विरोध प्रदर्शन, बलिया महापंचायत का समर्थन

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर: प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में जौनपुर के अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय और क्लेम ट्रिब्यूनल में सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान न्यायिक कार्य का पूरी तरह बहिष्कार किया गया।

संशोधित विधेयक के खिलाफ अधिवक्ताओं की रणनीति

संघ की बैठक संघ के उपाध्यक्ष राजनाथ चौहान की अध्यक्षता और संयुक्त मंत्री उस्मान अली के संचालन में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि दीवानी बार के अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव, उपाध्यक्ष देवी प्रसाद सिंह और मंत्री रण बहादुर यादव बलिया में आयोजित महापंचायत में शामिल हो रहे हैं, और जौनपुर के अधिवक्ता महापंचायत का पूर्ण समर्थन करते हुए पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।

विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की भागीदारी

इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री अवधेश सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, ए.के. सिंह, घनश्याम ओझा, सुजीत वर्मा एडवोकेट, अजीत सिंह, कृष्ण कांत तिवारी, शहंशाह हुसैन, राना प्रताप सिंह, बृजेश निषाद, सी.पी. दुबे, सूर्यमणि पांडेय, निलेश निषाद, अवधेश यादव, ईश्वर यादव, विनय सिंह, अरविंद अग्रहरि, दान बहादुर यादव, रवि सिन्हा, मृत्युंजय तिवारी, पंकज त्रिपाठी, राकेश द्विवेदी, श्रीप्रकाश यादव, वैशाली गुप्ता, शशांक दुबे, विवेक तिवारी, अरशी, गौरव शुक्ला, शशिकांत पाल, अजय कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर: जिलेभर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 63 शिकायतों में 07 का मौके पर निस्तारण
Next articleहरियाणा निकाय चुनाव से एक दिन पहले रोहतक में सूटकेस में मिला कांग्रेस कार्यकर्ता का शव
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।