जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के बिंदे गांव में मंदिर में दरवाजा लगवाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया, जो मारपीट में बदल गया। इस घटना में एक पक्ष की ओर से महिला समेत पांच लोग घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति को चोटें आईं।
घटना सोमवार सुबह 10 बजे की है। योगेश उपाध्याय (52) अपने घर के पास स्थित मंदिर में दरवाजा लगवा रहे थे, तभी उनके पट्टीदारों से विवाद हो गया। इसके बाद लाठी-डंडों से हमला कर योगेश उपाध्याय (52), दिनेश उपाध्याय (56), रितेश उपाध्याय (32), विश्वनाथ उपाध्याय (17) और ज्योति उपाध्याय (25) को घायल कर दिया गया। वहीं, दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति घायल हुआ है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण और उपचार कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया















