Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News पहले दिन जनपद से डिजिटल उपस्थिति रही शून्य, डिजिटल...

Jaunpur News पहले दिन जनपद से डिजिटल उपस्थिति रही शून्य, डिजिटल उपस्थिति के विरुद्ध शिक्षकों ने दिखाई एकजुटता

0
🔊 खबर सुनें

 

 Aawaz news  सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ 

  जौनपुर। बेसिक शिक्षा परिषद विभाग द्वारा 08 जुलाई से शिक्षकों के डिजिटल उपस्थिति का आदेश था जिसके लिए विभाग ने बहुत जोर-जोर से तैयारी की लेकिन जनपद जौनपुर में यह तैयारी धरी की धरी रह गई यहां उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में जनपद के समस्त परिषद शिक्षकों ने डिजिटल उपस्थिति के प्रथम दिन पूर्ण रूपेण बहिष्कार किया, परिणाम यह रहा कि पहले दिन जनपद से शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति के रूप में शून्य संख्या गई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा तानाशाही फरमान के तहत 08 जुलाई 2024 से डिजिटल उपस्थिति (डिजिटल अटेंडेंस) आदेश का उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर प्रांतीय नेतृत्व के आंदोलन के आह्वान के क्रम में पूरी मजबूती के साथ डिजिटल उपस्थिति का पूर्ण बहिष्कार कर रहा है। 

उक्त आंदोलन के क्रम में समस्त ब्लाक अध्यक्ष/मंत्री के नेतृत्व में सभी ब्लाकों के शिक्षकों ने अभूतपूर्व एकजुटता दिखाते हुए आज दिनांक 08 जुलाई 2024 को अपने-अपने विद्यालय में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुए पठन पाठन का कार्य किया, एंव अपनी उपस्थिति पंजिका पर ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 जनपद से सरकार एवं विभाग को एक स्पष्ट संदेश दिया गया है कि डिजिटल उपस्थित तब तक स्वीकार नहीं है जब तक की शिक्षकों की मूलभूत समस्याओं जैसे, शिक्षक/शिक्षिकाओं को 30 ईएल, हाफ सीएल, सप्ताह के दूसरे शनिवार को अवकाश सहित व्यवस्था लागू किये जाने व प्रदेश के शिक्षक/शिक्षिकाओं की पूर्व से लम्बित/बाधित समस्याओं का अतिशीघ्र समाधान किया जाए व परिषदीय शिक्षक/शिक्षिकाओं का वेतन विसंगति, स्वास्थ बीमा,  पुरानी पेंशन बहाली सहित आवश्यक मुद्दों को दूर नहीं किया जाता है तबतक विरोध जारी रहेगा।

उपरोक्त आंदोलन के इस क्रम में हम काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जारी रखते हुए आगामी 11 जुलाई को इस आदेश के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजानिए क्यों मनाया जाता है मुहर्रम?
Next articleJaunpur News खुटहन न्यूज़ कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी नहीं साफ हुआ इमामपुर बाजार का नाला
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।