Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर: शिक्षिका की अश्लील फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर...

Jaunpur News जौनपुर: शिक्षिका की अश्लील फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर किया वायरल, हाईस्कूल के छात्र समेत कई पर मुकदमा दर्ज

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

यह भी पढ़ें: Jaunpur News जौनपुर जिले में स्कूल के प्रबंधक का अपने स्कूल की शिक्षिका के साथ अश्लील वीडियो वायरल

जौनपुर। जिले के लाइनबाजार थाना क्षेत्र में एक शिक्षिका की अश्लील फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। जब पीड़िता ने यह फोटो देखी, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने हाईस्कूल के एक छात्र समेत कुछ अज्ञात छात्रों के खिलाफ लाइनबाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण:

पीड़ित शिक्षिका सिद्दीकपुर स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में कार्यरत हैं। उन्होंने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि विद्यालय के कुछ छात्रों ने उनकी तस्वीर को अश्लील तरीके से एडिट कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram और Snapchat पर पोस्ट कर दिया।

इस घटना की जानकारी शिक्षिका को उनके विद्यालय की कक्षा 9वीं ‘A’ की एक छात्रा ने दी। छात्रा ने वह तस्वीर अपने WhatsApp पर शिक्षिका को भेजी। छात्रा के अनुसार, यह तस्वीर उसे उसके भाई से मिली, जो उसी स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र है। छात्र के मुताबिक, यह तस्वीर उनके ग्रुप से शेयर की गई थी।

पुलिस की कार्रवाई:

शिक्षिका की तहरीर के आधार पर लाइनबाजार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच में जुट गई है। पुलिस साइबर सेल की मदद से इस मामले में शामिल आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है

जौनपुर क्राइम न्यूज़

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर: मंदिर में दरवाजा लगवाने को लेकर विवाद, मारपीट में महिला समेत छह लोग घायल
Next articleजौनपुर: चलती कंटेनर का टायर फटने से लगी आग, लाखों का ऑटो पार्ट्स जलकर खाक
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।