Home जौनपुर Jaunpur News महाशिवरात्रि पर स्वयंसेवकों ने किया शिव मंदिरों की सफाई, जागरूकता...

Jaunpur News महाशिवरात्रि पर स्वयंसेवकों ने किया शिव मंदिरों की सफाई, जागरूकता रैली भी निकाली

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

यह भी पढ़ें: Jaunpur News महाशिवरात्रि पर मंदिरों की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

जौनपुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों एवं सेविकाओं ने धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और स्वच्छ भारत मिशन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

गुलाबी देवी महाविद्यालय, सिद्दीकपुर

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत स्वयंसेवकों ने शिव मंदिरों की सफाई की। साथ ही, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जफरपुर में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें स्वच्छता और मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ. रमाशंकर यादव ने किया।

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय, सिद्दीकपुर

यहां के शिविर में स्वयंसेवकों ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक किया और महाशिवरात्रि के मद्देनजर धार्मिक स्थलों की सफाई की। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय जफरपुर परसनी में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में डॉ. आभा सिंह और डॉ. हरिनारायण प्रजापति उपस्थित रहे।

रामकिशन सिंह महाविद्यालय, सिद्दीकपुर

यहां के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर सिंह और स्वेक्षा प्रजापति के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन के तहत रैली निकाली। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। महाशिवरात्रि को ध्यान में रखते हुए करंजाकला ब्लॉक परिसर स्थित शिव मंदिर की सफाई भी की गई। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी पवन प्रजापति ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की।

विशेष वक्तव्य एवं समापन

दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अनिल अस्थाना ने कहा कि ऐसे शिविरों से छात्रों में सामाजिक और नागरिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के NSS समन्वयक डॉ. राज बहादुर यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरव सिंह ने की और संचालन संध्या यादव ने किया।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleस्वच्छ दिल्ली, यमुना का पुनरुद्धार, स्वच्छ पेयजल पर सरकार का ध्यान: एलजी सक्सेना विधानसभा में..
Next articleJaunpur News बदलापुर पुलिस ने परीक्षा अधिनियम के तहत एक बाल अपचारी को किया गिरफ्तार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।