यह भी पढ़ें: Jaunpur News अरसिया बाजार पुलिस चौकी पर शान से लहराया तिरंगा
जौनपुर: सुजानगंज थाना क्षेत्र की एक SC-ST मामले से संबंधित युवती बाजार जाने के बाद लापता हो गई है। पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है और आम जनता से सहयोग की अपील की है।
क्या है मामला?
जानकारी के अनुसार, सुजानगंज थाना में पंजीकृत मुकदमा संख्या 15/2025 के तहत धारा 137(2), 87 BNS और 3(2)V एससी-एसटी एक्ट में दर्ज मामले से जुड़ी अपहृता काजल (17 वर्ष), पुत्री रामकुमार गौतम, निवासी दीपकपुर, थाना सुजानगंज, जनपद जौनपुर लापता हो गई है।
कैसे हुई लापता?
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, काजल 2 जनवरी 2025 की शाम सुजानगंज बाजार गई थी, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटी। परिजनों और पुलिस ने काफी तलाश की, मगर अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।
युवती का हुलिया:
- रंग: गेहुँआ
- शरीर का ढांचा: एकहरा
- आँखें और कान: औसत
- कद: सामान्य
पुलिस की अपील
पुलिस ने सर्वसाधारण से अपील की है कि यदि युवती के बारे में कोई जानकारी मिले या कहीं दिखाई दे तो तुरंत थाना सुजानगंज, सीओ बदलापुर या एसपी जौनपुर को सूचित करें।




















