Home आवाज़ न्यूज़ दिल्ली, एनसीआर में भूकंप के बाद केंद्र ने ‘संभावित झटकों’ की चेतावनी...

दिल्ली, एनसीआर में भूकंप के बाद केंद्र ने ‘संभावित झटकों’ की चेतावनी दी..

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

केंद्र सरकार ने सोमवार को भूकंप के बाद दिल्ली और आसपास के इलाकों के लोगों को संभावित “आफ्टरशॉक” की चेतावनी दी है।

केंद्र सरकार ने सोमवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों के लोगों को संभावित “आफ्टरशॉक” की चेतावनी दी है , शहर में कम तीव्रता का लेकिन शक्तिशाली भूकंप आने के कुछ घंटों बाद केंद्र सरकार ने आफ्टरशॉक” की चेतावनी दी है। केंद्रीय विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दिल्ली के लोगों से शांत रहने और सुरक्षा संबंधी सावधानी बरतने तथा भूकंप के बाद आने वाले झटकों के लिए तैयार रहने को कहा है।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली के लिए 7 और 8 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों की अनुमति दी

आज सुबह करीब 5:36 बजे दिल्ली और उसके आसपास महसूस किए गए भूकंप के झटकों के बाद, अधिकारी कड़ी निगरानी रख रहे हैं और पेशेवर विशेषज्ञ तथा विज्ञान मंत्रालय के अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। हालांकि, यह सलाह दी गयी है कि शांत रहें और संभावित झटकों के लिए सुरक्षा सावधानी बरतें और तैयार रहें। इस बीच, विभाग अपने विभिन्न संचार चैनलों और सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से नियमित अपडेट साझा कर रहा है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर 4.0 तीव्रता का भूकंप सोमवार तड़के दिल्ली-एनसीआर में 5 किमी की गहराई पर आया। भूकंप के तेज झटके सुबह 5:36 बजे महसूस किए गए। अचानक आए झटकों से लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

The post दिल्ली, एनसीआर में भूकंप के बाद केंद्र ने ‘संभावित झटकों’ की चेतावनी दी.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकांग्रेस नेता का बयान “चीन हमारा दुश्मन नहीं”, बयान के बाद से बढ़ा विवाद…
Next articleसीबीएसई ने कहा- बोर्ड परीक्षा पेपर लीक का दावा झूठा, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।