Home जौनपुर दो माह में चौथी बार जला इमामपुर का ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने किया...

दो माह में चौथी बार जला इमामपुर का ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने किया विरोध

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

शाहगंज (जौनपुर): शाहगंज तहसील क्षेत्र के खुटहन थाना अंतर्गत इमामपुर गांव में बीते चार दिनों से 250 केवीए का ट्रांसफार्मर जला पड़ा है, जिससे करीब 250 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में एसडीओ शाहगंज सतीश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा और ट्रांसफार्मर को जल्द बदलने की मांग की।

ग्रामीणों की बढ़ती परेशानी

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो महीनों में चौथी बार ट्रांसफार्मर जलने की घटना हुई है, जिससे अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बिजली न होने से न सिर्फ घरेलू कामकाज बाधित हैं, बल्कि खेतों की सिंचाई और शादी-विवाह के कार्य भी ठप पड़े हैं।

युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा ने उठाई मांग

युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा एडवोकेट ने कहा कि बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है, इसलिए इसे अतिशीघ्र बदला जाए। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो ग्रामीणों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग

इस अवसर पर सुजीत वर्मा, गुड्डू सोनी, मोहम्मद रुस्तम, जितेंद्र मोदनवाल, शिव प्रसाद कन्नौजिया, मनोज सोनी, बृजेश कुमार गौतम समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleयूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने इंडियाज गॉट लैटेंट पर अश्लील मजाक के लिए मांगी माफी, कहा ये
Next articleJaunpur News तेज तर्रार बदलापुर एसडीएम ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।